गाजीपुर । थाना सैदपुर पुलिस द्वारा एक अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से एक चार पहिया वाहन , 204 बोतल (750 डस्) व 264 बोतल (375 डस्) कुल 252 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब व 01 मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 01ध्02.10.2026 को प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उ0नि0 प्रताप नारायण यादव व उ0नि0 शिवमणि सेन मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्रदान की गई कि ग्राम परमानन्दपुर के काली माता मन्दिर के पास कुछ लोग शराब के ठेके से शराब लाकर एक कार में लाद रहे हैं, जो तस्करी हेतु बिहार जाने वाली हैं। सूचना पर विश्वास कर पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए स्वाट टीम प्रभारी मय टीम के साथ मौके पर पहुँचकर घेराबन्दी की गई। पुलिस टीम को आता देख कार में शराब लाद रहे व्यक्तियों में से दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे, जबकि एक अभियुक्त रमन सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी ग्राम पहाड़पुर ,थाना गड़वार जनपद बलिया को कार में शराब लादते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से सफेद रंग की कार से कुल 252 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब तथा एक अदद एन्ड्राईड मोबाइल फोन बरामद हुआ । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 335ध्2026 धारा 60ध्72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा . व0उ0नि0 प्रताप नारायण ,उ0नि0 शिवमणि सेन मय हमराह थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर एवं एंटी कैटल टीम प्रभारी उ0नि0 शिवमणि त्रिपाठी मय टीम जनपद गाजीपुर रहे।
