Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः स्व० डी.पी. बोरा की जयंती की पूर्व संध्या पर 250 मातृशक्तियों का सम्मान


लखनऊ। पूज्य पिताजी एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय डी.पी. बोरा जी की जयंती के पूर्व दिवस पर उनके द्वारा बसाए गए कश्यप नगर में आज बोरा फाउंडेशन की ओर से ‘मातृ शक्ति सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। समारोह में करीब 250 माताओं एवं बहनों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वर्गीय डी.पी. बोरा जी की स्मृतियों को जनसेवा से जोड़ते हुए मातृशक्ति का सम्मान करना और उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त करना था।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा, बोरा फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती बिंदु बोरा एवं निदेशक इंजीनियर वत्सल बोरा ने मातृशक्ति को साड़ी एवं उपहार भेंट किए तथा उनके लिए भोजन की व्यवस्था की। परिवार के सदस्यों ने सभी माताओं एवं बहनों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय डी.पी. बोरा जी से जुड़ी पुरानी स्मृतियों और उनके सेवा, समर्पण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े संस्मरण भी साझा किए गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |