लखनऊ। गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण दाउदनगर क्षेत्र में बने बाढ़ जैसे हालात के बीच क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा की टीम द्वारा लगातार पांचवें दिन भी राहत एवं सहायता अभियान जारी रखा गया। टीम ने बाढ़ प्रभावित परिवारों तक पहुंचकर राशन सामग्री एवं पानी की बोतलों का वितरण किया।
इस दौरान बोरा फाउंडेशन की चेयरपर्सन एवं समाजसेवी बिंदु बोरा एवं निदेशक इंजीनियर वत्सल बोरा ने नाव के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री एवं पेयजल उपलब्ध कराया। और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। समाजसेवी बिंदु बोरा ने कई महिलाओं से बातचीत की और उनके एवं बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। टीम ने लोहरामऊ, मामा कॉलोनी, विष्णुपुरी, गणेश विहार, शिव शक्ति नगर, जैन कॉलोनी एवं चैबे की डेयरी सहित अन्य प्रभावित स्थानों पर जरूरतमंद परिवारों से मुलाकात कर
राहत सामग्री वितरण किया। टीम में सतीश वर्मा, लवकेश सिंह, शिवम श्रीवास्तव, दिव्यांशी शुक्ला, आशुतोष सिंह, शैलेंद्र मौर्य,सुनील सिंह एवं रामशरण सिंह समेत अन्य कई कार्यकर्ताओं ने सहयोग प्रदान किया।
