Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मेरठ: जिलाधिकारी वीके सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई किसान दिवस बैठक


मेरठ।  बुधवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विगत माह आई 45 शिकायतों की आख्या पढ़कर सुनाई गई, नगर निगम की शिकायतो की गुणवत्तापरक आख्या ना होने के कारण उनको वापस कर दिया गया। आज किसान दिवस में 22 शिकायत प्राप्त हुई, जिनके गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को जिलाधिकारी की ओर से भेजा गया। कई विभाग द्वारा विगत माह की शिकायतों की आख्या अभी तक नहीं भेजी गई थी जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डा0 राम प्रसाद, उप कृषि निदेशक नीलेश चैरसिया, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व किसान उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |