Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: जनगणना-2027 की तैयारियां तेज! अपर नगर आयुक्त ने ऐशबाग प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण


लखनऊ। राजधानी में जनगणना-2027 को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इसी क्रम में, सोमवार (26 अक्टूबर 2026) को अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने ऐशबाग ईदगाह स्थित प्रशिक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं, प्रशिक्षार्थियों की उपस्थिति और दी जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस प्रशिक्षण केंद्र पर कुल 5 जोड़े गए कक्षों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक कक्ष में 50 प्रशिक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था है। दोपहर करीब 12रू30 बजे तक सभी कक्षाओं में औसतन 45-45 प्रशिक्षार्थी उपस्थित मिले।

प्रशिक्षार्थियों की मदद के लिए एक विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है और उनके लिए दोपहर के भोजन तथा दिन में दो बार चाय का प्रबंध किया गया है। मुख्य द्वार और कंट्रोल रूम के पास जनगणना से जुड़े संभावित सवालों के बैनर लगाए गए हैं ताकि सबको आसानी से जानकारी मिल सके। इस दौरान जोनल अधिकारी मनोज कुमार यादव, कर अधीक्षक ओम प्रकाश सोनी और जोनल सेनेटरी अधिकारी सतीश यादव भी मौजूद रहे।

अपर नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि श्स्वगणनाश् को लेकर जनता के बीच जागरूकता बढ़ाई जाए, जिससे लोग इस प्रक्रिया में अधिक से अधिक सहयोग कर सकें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |