लखनऊ। सेहत और तंदुरुस्ती के क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों में शामिल एमवे इंडिया ने आज देश के प्रमुख बाजारों में अपने स्टोर्स का दायरा बढ़ाने का एलान किया। यह कदम भारत में कंपनी की दीर्घकालिक विकास रणनीति का हिस्सा है और इससे बाजार में उसकी पकड़ और मजबूत होगी। विस्तार के इस नए दौर की शुरुआत एमवे के प्रेसिडेंट और सीईओ माइकल नेल्सन ने की। अपने आधिकारिक दौरे पर गुरुग्राम पहुंचे नेल्सन ने आज वहां एमवे के नए स्टोर का उद्घाटन किया। उन्होंने पिछले साल 100 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी, जिसका एक हिस्सा कंपनी के स्टोर्स बढ़ाने पर खर्च होना था। यह विस्तार उसी घोषणा की अगली कड़ी है। इसी के तहत एमवे इंडिया के ग्राहक कंपनी के उत्पादों और ब्रांड को और करीब से जान पाएंगे। डिस्ट्रीब्यूटर्स को भी ग्राहकों से मिलने और अपने इलाके में लोगों को जोड़कर समुदाय बनाने के लिए एक समर्पित मंच मिलेगा।
इस मौके पर एमवे के प्रेसिडेंट और सीईओ माइकल नेल्सन ने कहा, “एमवे की वैश्विक विकास यात्रा में भारत की अहम भूमिका है। यहां हमें सबसे ज्यादा उत्साहित करती है भारतीय उपभोक्ता की तेजी से बदलती सोच। आज लोग सेहत और तंदुरुस्ती के लिए ऐसे समाधान ढूंढ रहे हैं, जिन पर भरोसा किया जा सके और जिनके पीछे विज्ञान हो। वे चाहते हैं कि ब्रांड उनकी अपनी जरूरतों को समझें और उनसे जुड़ना आसान हो। हमारा उद्देश्य ऐसे आधुनिक केंद्र बनाना है, जहां लोग आकर खुद उत्पादों को देख-परख सकें और हमारे डिस्ट्रीब्यूटर्स ग्राहकों की इन बदलती जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर सकें। इन सेंटर्स में लोग नए उत्पादों के बारे में जानते हैं, खुलकर बात करते हैं और एक समुदाय से जुड़ते हैं। इससे डिस्ट्रीब्यूटर्स और ग्राहकों के रिश्ते गहरे होते हैं और ग्राहकों को भी ज्यादा फायदा मिलता है। गुरुग्राम में एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन भारत में एमवे के सफर का एक अहम पड़ाव है। यह दिखाता है कि आने वाले लंबे समय के लिए हमें इस बाजार पर पूरा भरोसा है। हम अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स को वे सभी मंच, साधन और अनुभव देना चाहते हैं, जिनकी मदद से वे अपना कारोबार शुरू कर सकें और उसे आगे बढ़ा सकें। सेहत और तंदुरुस्ती से जुड़े उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में एमवे उद्यमिता को बढ़ावा देने, ग्राहकों का अनुभव बेहतर बनाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को बेहतर जिंदगी जीने में मदद करने के अपने वादे पर कायम है।”एमवे इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर रजनीश चोपड़ा ने कहा, “भारत में ग्राहकों और डिस्ट्रीब्यूटर्स का अनुभव बेहतर बनाने में हमारे स्टोर्स की बड़ी भूमिका है। ये स्टोर आम दुकानों से अलग हैं। हमने भरोसा बढ़ाने, जिम्मेदार उद्यमिता, इनोवेशन और लंबे समय तक कायम रहने वाली वैल्यू तैयार करने पर ध्यान दे रही है।
