Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 312 की जिला रैली एवं आईएसओ मीट मंजरी’ में खिले सेवा, मित्रता और एकजुटता के फूल


लखनऊ। इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ अभ्युदय द्वारा डिस्ट्रिक्ट रैली एवं आईएसओ मीट ‘मंजरी’ का भव्य आयोजन सेवा, सहयोग, मानवता और महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ किया गया। पर्यावरण संरक्षण की थीम के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट के विभिन्न क्लबों की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि इंटरनेशनल इनरव्हील की वाइस प्रेसिडेंट सुश्री सरिता लुनानी जी तथा डिस्ट्रिक्ट 312 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मधु कमानी जी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।कार्यक्रम का शुभारंभ सेवा भावना को समर्पित विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं के साथ किया गया। समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए 20 छब्ब् कैडेट्स को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं उनकी सुरक्षा के उद्देश्य से हेलमेट प्रदान किए गए। वहीं, मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जरूरतमंदों की सहायता के लिए 35 व्हीलचेयर दान की गईं, ताकि दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा मिले और वे अधिक आत्मनिर्भर बन सकें।

कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट रैली के साथ प्ैव् मीट के अंतर्गत प्रतिभा, रचनात्मकता और आपसी सौहार्द को प्रोत्साहित करने वाली गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। साथ ही डिस्ट्रिक्ट ई-मैगजीन और होस्ट क्लब की न्यूज बुलेटिन का भी विमोचन हुआ।

होस्ट क्लब इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ अभ्युदय की अध्यक्ष  डॉ. मीनू कृपाल एवं सचिव पायल मेदीरत्ता ने मुख्य अतिथि, डिस्ट्रिक्ट के सभी पदाधिकारियों तथा सहभागी सदस्याओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग एवं सहभागिता से ही ये आयोजन सफल एवं यादगार बन सका। उन्होंने समाजसेवा, आपसी सौहार्द और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |