पीलीभीतः क्यूआर कोड स्कैन का झांसा, पेट्रोल पंपों को चूना! तीन शातिर गिरफ्तार! फर्जी नंबर प्लेट लगाकर 17 पेट्रोल पंपों पर ठगी, कोतवाल पवन पांडेय की टीम ने तीन शातिर दबोचे
October 19, 2026
पूरनपुर। पेट्रोल पंपों पर क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन भुगतान करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पूरनपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है पुलिस ने उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है आरोप है कि आरोपी पेट्रोल और डीजल भरवाने के बाद भुगतान सफल न होने पर भी बिना रुपये दिए फरार हो जाते थे पहचान छिपाने के लिए अपनी कार पर दूसरे वाहनों की फर्जी नंबर प्लेट लगा लेते थे पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार, दो फर्जी नंबर प्लेट, तीन मोबाइल फोन, दो प्लास्टिक की केन और 2,500 रुपये बरामद किए हैं कोतवाल पवन कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम की इस कार्रवाई से पेट्रोल पंपों पर ऑनलाइन भुगतान के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है पुलिस के मुताबिक,10 अक्टूबर की रात पूरनपुर-पीलीभीत रोड स्थित ढिल्लो सर्विस सेंटर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर कार सवार दो लोग पहुंचे थे उनकी कार की डिग्गी में पेट्रोल की केन रखी हुई थी आरोपियों ने करीब 15 हजार रुपये का पेट्रोल भरवाया और क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान करने का प्रयास किया भुगतान सफल नहीं हुआ तो सेल्समैन ने उन्हें इसकी जानकारी दी, लेकिन दोनों बिना भुगतान किए कार लेकर फरार हो गए पेट्रोल पंप संचालक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और ऑनलाइन भुगतान से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की इसके बाद 19 अक्टूबर को खमरिया पट्टी तिराहे के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी गुरप्रीत सिंह के मोबाइल में मौजूद गूगल पे भुगतान विवरण की जांच में घटना के समय 15 हजार रुपये के भुगतान प्रयास से मेल खाते रिकॉर्ड मिले जांच में पांच से 17 अक्टूबर के बीच 17 पेट्रोल पंपों से संबंधित कुल 1,66,717 रुपये के भुगतान रिकॉर्ड भी सामने आए इनमें भुगतान विफल होने से जुड़ी प्रविष्टियां मिली हैं पुलिस इन मामलों की भी जांच कर रही है पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपनी कार पर दूसरे वाहनों की नंबर प्लेट लगाकर पेट्रोल पंपों पर जाते थे ऑनलाइन भुगतान के नाम पर पेट्रोल और डीजल भरवाने के बाद बिना भुगतान किए भाग निकलते थे फर्जी नंबर प्लेट लगाने का मकसद अपनी असली गाड़ी की पहचान छिपाना था, ताकि पुलिस उन तक न पहुंच सके पुलिस ने गुरप्रीत सिंह (23) निवासी हलदुआ सिसैया, लवप्रीत सिंह (19) निवासी वमनपुरी और बलराज सिंह (19) निवासी आदर्श कॉलोनी, वार्ड नंबर 13, सितारगंज, जिला ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड) को गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से एक स्विफ्ट डिजायर कार, दो फर्जी नंबर प्लेट, तीन मोबाइल फोन, दो प्लास्टिक की केन और 2,500 रुपये नकद बरामद हुए हैं प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पांडेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनुज कुमार और पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
.jpg)