Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः ई-रिक्शा छीनकर चालक से मारपीट का आरोप, 10 हजार रुपये भी गायब


पूरनपुर। कोतवाली रोड पर महिंद्रा टावर के पास ई-रिक्शा एजेंसी के एक कर्मचारी पर चालक को रोककर उसका ई-रिक्शा छीनने और साथियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है पीड़ित का कहना है कि ई-रिक्शा में चोकर खरीदने के लिए रखे 10 हजार रुपये भी थे पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है नगर निवासी सर्वेश कुमार के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब तीन बजे वह अपने ई-रिक्शा से चोकर लेने कोतवाली रोड जा रहा था ई-रिक्शा की थैली में 10 हजार रुपये रखे थे आरोप है कि महिंद्रा टावर के पास पैंथर ई-रिक्शा एजेंसी के पवन ने उसे जबरन रोक लिया और ई-रिक्शा छीन लिया विरोध करने पर पवन के दो अज्ञात साथियों ने उसके साथ मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी पीड़ित का यह भी कहना है कि वह ई-रिक्शा की कीमत के करीब डेढ़ लाख रुपये जमा कर चुका है उसने पवन और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है पुलिस मामले में तहरीर के आधार पर जांच कर सकती हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |