Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: तमंचे के बल पर मोबाइल लूटने वाले गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार! दो बाल अपचारी पुलिस निगरानी में, पांच लूटे मोबाइल और 1200 रुपये बरामद


संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर पुलिस ने लूट की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस निगरानी में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट के पांच मोबाइल फोन और 1200 रुपये नकद बरामद किए हैं। वारदात में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल को भी धारा 207 एमवी एक्ट के तहत कब्जे में लिया गया। पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में 3 अक्टूबर को संग्रामपुर पुलिस संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर विशाल कश्यप पुत्र सुशील कुमार निवासी ह्रदई का पुरवा, थाना रामगंज को गिरफ्तार किया गया तथा दो बाल अपचारियों को पुलिस निगरानी में लिया गया। तलाशी के दौरान विशाल के कब्जे से दो मोबाइल फोन, जबकि दोनों बाल अपचारियों के पास से तीन मोबाइल फोन और 1200 रुपये बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में बाल अपचारियों ने बताया कि वे तमंचा दिखाकर अलग-अलग स्थानों पर मोबाइल और अन्य सामान लूटते थे। आरोपियों ने 1 अक्टूबर की शाम धनापुर मोड़ के पास एक महिला से पर्स लूटने की बात भी स्वीकार की। पुलिस के अनुसार पर्स में मोबाइल, 1200 रुपये और आधार कार्ड था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि रायबरेली के अलग-अलग स्थानों से महिलाओं से मोबाइल लूटे गए थे। लूटे गए मोबाइलों को अनलॉक कर बेचने के लिए विशाल कश्यप को दिया जाता था। विशाल मोबाइल बेचकर प्राप्त रकम में से कुछ हिस्सा अपने पास रखता था और बाकी आरोपियों को देता था। पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 182/26, धारा 309(4), 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल अजय कुमार गिरि, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र सिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |