पीलीभीतः चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने कसी कमर, संगठनात्मक रणनीति पर मंथन! बरखेड़ा में जिला चुनाव संचालन समिति की बैठक, आगामी शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर बनाई कार्ययोजना
October 08, 2026
बरखेड़ा। आगामी बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र विधान परिषद चुनाव को लेकर विकासखंड बरखेड़ा में विधानसभा बरखेड़ा की जिला चुनाव संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला चुनाव संचालन समिति के प्रमुख के रूप में उपस्थित होकर चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक रणनीति एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा चुनावी रणनीति को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों को चुनाव से संबंधित जिम्मेदारियों के साथ ही आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।इस दौरान विधानसभा संयोजक एवं विधायक महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद महाराज, पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत समेत जिला चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर संगठन को पूरी मजबूती के साथ सक्रिय करने और कार्ययोजना के अनुसार तैयारियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
