लखनऊ: स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र में दवाये, क्लोरीन गोलियों एवं ओ0आर0एस0 पैकेट का वितरण किया गया
October 28, 2026
लखनऊ । मुख्य चिकित्साधिकारी, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में डा0 हेमन्त कुमार, अधीक्षक, नग0सामु0स्वा0केन्द्र अलीगंज, लखनऊ एवं डा0 आसमा, प्रभारी चिकित्साधिकारी, नग0प्रा0स्वा0केन्द्र फैजुल्लागंज, लखनऊ के निर्देशन में गठित 27 टीमों (जिसमें 01 एन0एम0ए0, बी0एच0डब्लू0 एवं क्षेत्रीय आशा सम्मिलित है) के द्वारा लक्ष्मीनगर, प्रीतीनगर, नई बस्ती, गोमती विहार, गौरभीट, गाजीपुर बलरामपुर, केशवनगर, लोहारमऊ, मिल्लतनगर, नया दाऊदनगर, यशनगर, संत कबीरनगर, कृष्ण लोक नगर, श्याम विहार आदि क्षेत्रों में 2026 घरों में स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया गया। क्षेत्र में आवश्यक चिकित्सीय सलाह, जॉच , दवायें, क्लोरीन गोलियों एवं ओ0आर0एस0 पैकेट का वितरण किया गया तथा स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान प्रदान की गयी। क्षेत्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ कार्यालय एवं 108 रोगी वाहन की 24 घंटे तैनाती की गई है स मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा गौरभीट मे 27 और भार्गव कालोनी में 58 जनसामान्य को चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किया गया । डेंगू के 24 नये धनात्मक रोगी पाये, जिसमें अलीगंज-08, इन्दिरानगर-06, चिनहट-02, चन्दरनगर-01, टूडियांगज-03, गोसाईगंज-01, एन0के0 रोड-01, सिल्वर जुबली-02 है।मौसमी बीमारियों से जुड़ी जानकारी, सहयोग एवं सहायता हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय लखनऊ कन्ट्रोल रूम नम्बर 0522-2622080 संपर्क कर सकते हैं।
