Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः ऑपरेशन सेफ स्पीड! पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 31 वाहनों के चालान, 62 हजार रुपये जुर्माना


अमेठी। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम कसने के लिए अमेठी यातायात पुलिस ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे ’ऑपरेशन सेफ स्पीड के तहत यातायात पुलिस ने इंटरसेप्टर वाहन की मदद से वाहनों की गति की जांच की। अभियान के दौरान निर्धारित गति सीमा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 31 वाहनों के चालान किए गए तथा कुल 62,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस के अनुसार, यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक शोभनाथ राम ने यातायात पुलिस टीम के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की गति की निगरानी की। इंटरसेप्टर वाहन की सहायता से निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में चलने वाले वाहनों को चिह्नित किया गया। इसके बाद नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। अमेठी पुलिस का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कई बार गंभीर हादसों का कारण बन सकती है। ऐसे में गति सीमा का पालन करना वाहन चालकों के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। अमेठी पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं और जल्दबाजी में तेज रफ्तार से बचें। यातायात नियमों का पालन करें तथा वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सुरक्षित वाहन संचालन से न केवल चालक, बल्कि उनके साथ यात्रा करने वाले लोगों और अन्य राहगीरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकती है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |