Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: रॉबर्ट्सगंज इंडेन गैस एजेंसी के संचालन को लेकर प्रदेश प्रमुख से मिले अनिल द्विवेदी, जांच व कार्रवाई की मांग।

विशेष आरक्षित कोटे की एजेंसी में अनियमितताओं का आरोप, IOCL को सौंपा शिकायत पत्र।

लखनऊ/सोनभद्र, 23 सितम्बर। भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल द्विवेदी ने बुधवार को लखनऊ के विभूति खंड, गोमती नगर स्थित कार्यालय में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (इंडेन) के प्रदेश प्रमुख भोद्रो लकरा से मुलाकात कर रॉबर्ट्सगंज स्थित इंडेन गैस एजेंसी के संचालन संबंधी शिकायत पत्र सौंपा। उन्होंने एजेंसी के संचालन में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।
शिकायत पत्र में अनिल द्विवेदी ने आरोप लगाया है कि रॉबर्ट्सगंज गैस एजेंसी विशेष आरक्षित कोटे के अंतर्गत आवंटित एजेंसी है, जिसका आवंटन सुरेन्द्र स्वरूप के नाम पर हुआ था। उन्होंने दावा किया कि एजेंसी का संचालन कथित रूप से किसी अन्य व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है, जो इंडियन ऑयल के नियमों के अनुरूप नहीं है।
द्विवेदी ने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं से केवाईसी के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है तथा होम डिलीवरी के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि ली जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे आरोप सही पाए जाते हैं तो इससे उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण होता है और सरकारी व्यवस्थाओं की छवि भी प्रभावित होती है।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि एजेंसी से संबंधित गोदाम के स्वामित्व और उसके हस्तांतरण को लेकर भी कई सवाल हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
अनिल द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश प्रमुख भोद्रो लकरा ने शिकायत प्राप्त कर मामले को गंभीरता से देखने तथा आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
उल्लेखनीय है कि शिकायत में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के दावे हैं। संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया और जांच के निष्कर्ष आना शेष है। वही इस सम्बंध में विनय अग्रवाल से वार्ता हुई तो कहा कि किराया दे रहे हैं जमीन उन्हीं का है लगाए गए आरोपी निराधार है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |