Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जिला पार्षद के पति बैद्यनाथ महतो हत्या मामले में मुख्य आरोपी त्रिभुवन गिरफ्तार


जिला पार्षद पति और चर्चित जनप्रतिनिधि बैद्यनाथ महतो हत्याकांड में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले के मुख्य अभियुक्त त्रिभुवन को विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। बैद्यनाथ महतो की निर्मम हत्या के बाद से ही क्षेत्र में तनाव और लोगों के बीच भारी आक्रोश का माहौल बना हुआ था, जिसके बाद पुलिस लगातार फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

वहीं, दूसरे फरार आरोपी एजाज की तलाश में पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस को तकनीकी इनपुट और गुप्त सूचना के आधार पर जानकारी मिली थी कि फरार आरोपी केथरिया चौक के आसपास छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीमों ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर दी। इस दौरान पुलिस ने रात में ही आरोपियों की मोटरसाइकिल बरामद कर ली।

पुलिस की बढ़ती दबिश के बीच रात के अंधेरे और आसपास के जंगल का फायदा उठाकर आरोपी एजाज और त्रिभुवन इलाके में छिप गए। पुलिस ने पूरी रात क्षेत्र में मुस्तैदी बनाए रखी और संभावित ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। बुधवार सुबह पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इलाके में तलाशी अभियान चलाया, जिसमें त्रिभुवन को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर हत्याकांड से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है।

इधर, फरार आरोपी एजाज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। जंगल और आसपास के इलाकों में एजाज की तलाश के लिए पुलिस ड्रोन कैमरे की मदद से भी सर्च एवं कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही है। पुलिस के मुताबिक फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

बता दें कि बैद्यनाथ महतो हत्याकांड में आरोपी त्रिभुवन कुशवाहा ने कुछ दिन पहले एक वीडियो जारी कर कई गंभीर आरोप लगाए थे जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से पत्रकार को भेजे गए वीडियो में त्रिभुवन ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को गलत बताया था। उसने दावा किया कि 28 अगस्त को बैद्यनाथ महतो पर कथित गोलीबारी में उसका कोई हाथ नहीं था और उसने बैद्यनाथ महतो पर गोली नहीं चलाई थी। इसके साथ ही उसने बैद्यनाथ महतो पर जमीन कब्जाने का भी आरोप लगाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |