Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा।

रेणुकूट। हिण्डाल्को द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट में उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम्, लखनऊ के तत्वावधान में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के 15 विद्यालयों के लगभग 80 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर संस्कृत भाषा के प्रति अपनी प्रतिभा और रुचि का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ हिण्डाल्को के एचआर हेड एवं समस्त विद्यालयों के प्रबंधक अजय कुमार सिन्हा, प्रमुख जनसंपर्क एवं प्रशासन विभाग के यशवंत कुमार, आईटी विभाग प्रमुख सुनील कांत पाण्डेय, जनसंपर्क विभाग के प्रशांत श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य दयानन्द शुक्ल तथा उप-प्रधानाचार्य विजय भगवत पाटिल सहित अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए संस्कृत गीत गायन एवं सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों के मंगलाचरण एवं स्वागत गीत से हुई। प्रतियोगिता के जनपद संयोजक एवं शिक्षक विवेक कुमार पाण्डेय ने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के नियमों से अवगत कराया।
मुख्य अतिथि अजय कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में संस्कृत को सभी भाषाओं की जननी बताते हुए इसके संरक्षण और प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में संस्कृत के प्रति रुचि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
संस्कृत गीत गायन प्रतियोगिता में आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट की सौम्या सिंघल ने प्रथम, आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेणुसागर की अल्का यादव ने द्वितीय तथा प्रिन्स कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में रेणुकूट की सौम्या राय प्रथम, रेणुसागर की नव्या सिंह द्वितीय तथा रेणुकूट की कृतिका सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम के अंत में विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में नागेन्द्र दुबे, प्रदीप कुमार पाण्डेय, अश्वनी राय एवं डॉ. संजय त्रिपाठी शामिल रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक विवेक कुमार पाण्डेय ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |