Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: 25 हजार का इनामिया एनडीपीएस अभियुक्त बिहार से गिरफ्तार।

रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लंबे समय से फरार चल रहा था आरोपी।

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित एवं इनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एनडीपीएस एक्ट के एक ₹25 हजार के इनामिया अभियुक्त को बिहार से गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 705/2026, धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट में वांछित एवं लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मुकेश साह उर्फ अमित कुमार पुत्र सत्यनारायण साह निवासी राम शहर, थाना बड़हरा, जनपद भोजपुर (बिहार) को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी पर ₹25,000 का इनाम घोषित था। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसे 14 सितंबर 2026 को जनपद भागलपुर (बिहार) से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध दिन्नू प्रसाद यादव, उपनिरीक्षक अनिल विश्वकर्मा (चौकी प्रभारी कस्बा) तथा हेड कांस्टेबल अशोक सिंह यादव शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |