Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: गौ सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, डीएम ने गौशाला का किया निरीक्षण।

सोनभद्र, 19 सितम्बर। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में गौ सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत करते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शनिवार को रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद स्थित गौ संरक्षण केंद्र पहुंचकर गौ माता की पूजा-अर्चना की तथा गुड़ और केले खिलाकर गौ संरक्षण का संदेश दिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौ संरक्षण केंद्र में चारा, राशन और अन्य पोषण सामग्री की उपलब्धता का जायजा लिया। आवश्यक सामग्री पर्याप्त मात्रा में मिलने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को गौ आश्रय स्थलों में साफ-सफाई, चारा, पानी तथा अन्य व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि गौवंश संरक्षण प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। जनपद में संचालित गौ आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया जा रहा है तथा शीघ्र ही अन्य गौ आश्रय स्थल भी तैयार किए जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन आश्रय स्थलों में पशुओं की संख्या अधिक है, वहां से आवश्यकता के अनुसार गौवंश को अन्य केंद्रों में स्थानांतरित किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निराश्रित एवं छुट्टा पशुओं को अभियान चलाकर पकड़ने और उन्हें गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को फसलों के नुकसान से राहत मिल सके। साथ ही गौशाला परिसर में साफ-सफाई और पशुओं के लिए पर्याप्त चारा, पानी एवं पोषण की व्यवस्था निरंतर सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार मिश्र, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |