Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम।

सज धज के आई तरुण महिला केसरवानी ने खूब नाची।

रॉबर्ट्सगंज, 19 सितम्बर। तरुण महिला केसरवानी क्लब के तत्वावधान में हरतालिका तीज का भव्य कार्यक्रम शनिवार को विवेकानंद सभागार में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर तीज पर्व की सांस्कृतिक गरिमा को जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद महिलाओं ने तीज पर्व से जुड़े गीत, सामूहिक नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया।
आयोजित तीज क्वीन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में वंशिता केसरी, रसिका केसरी, साक्षी केसरी, प्रतिभा केसरी, रेखा, सपना एवं अनुज्ञा को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। अतिथियों ने महिलाओं को हरतालिका तीज की शुभकामनाएं देते हुए ऐसे आयोजनों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्लब की संयोजक श्वेता केसरी के नेतृत्व में शालू केसरी, प्रीति केसरी, शालिनी केसरी, बीना केसरी, पूजा केसरी, शृष्टि केसरी, सौभाग्य केसरी, सोनी केसरी, किरण केसरी, रूपाली, नेहा, रश्मि, कल्पना, पूनम एवं नेहा सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, उमंग और पारंपरिक संस्कृति की छटा देखने को मिली, जिससे हरतालिका तीज का पर्व यादगार बन गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |