Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः दवा खाते ही बिगड़ी सात साल की बच्ची की हालत, कुछ देर बाद मौत से मचा कोहराम


अमेठी। कमरौली थाना क्षेत्र के कठौरा में बुखार की दवा खाने के कुछ देर बाद सात वर्षीय बच्ची की अचानक तबीयत बिगड़ने और मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतका की मां ने हमजा मेडिकल स्टोर पर बैठने वाले डॉक्टर जावेद पर गलत दवा देने और इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के नरहरगढ़ मठ, मजरा ऊंचगांव निवासी करिश्मा पत्नी बब्लू के अनुसार, शुक्रवार सुबह उनकी सात वर्षीय पुत्री सौम्यी को बुखार था। वह बच्ची को लेकर कठौरा स्थित हमजा मेडिकल स्टोर पहुंचीं, जहां डॉक्टर जावेद से इलाज कराया और दवा लेकर करीब आठ बजे घर लौट आईं।मां का आरोप है कि करीब 10 बजे बच्ची को दवा देने के कुछ देर बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। बच्ची की नाक से झाग आने लगा। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे तत्काल डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक, बच्ची की गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टर ने उसे सूर्या अस्पताल ले जाकर भर्ती कराने की सलाह दी। इसी बीच अस्पताल ले जाने की तैयारी के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।मृतका की मां ने कमरौली थाने में तहरीर देकर डॉक्टर पर गलत दवा देने और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम चिकित्सा संबंधी तथ्यों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रिपोर्ट देगी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कमरौली थानाध्यक्ष मुकेश पटेल ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम और स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। बच्ची की मौत का वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

                 

मां ने कमरौली थाने में दी तहरीर, स्वास्थ्य विभाग ने गठित की तीन सदस्यीय जांच टीम

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |