Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: 20 सितंबर को सोनभद्र आएंगे रालोद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा।

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा 20 सितंबर को सोनभद्र दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह रॉबर्ट्सगंज स्थित विजयगढ़ वाटिका में आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे।
शुक्रवार को रालोद जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम के आयोजक एवं जिला संगठन महासचिव धीरज चौबे ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
धीरज चौबे ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
प्रेस वार्ता में रालोद के जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर विश्वकर्मा, भोलानाथ पांडेय, आशीष मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रालोद मीडिया प्रभारी विकास पाण्डेय ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए संगठन के कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान भी चला रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |