Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: जयंत ज्वैलर्स डकैती का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल गिरफ्तार।

लूट की नकदी, सोने के आभूषण, अवैध पिस्टल व डकैती में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद, एक आरोपी फरार।

सोनभद्र, 18 सितम्बर। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जनपद स्थित जयंत के कंचन ज्वैलर्स में हुई सनसनीखेज डकैती का सोनभद्र पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से लूट की नकदी, सोने के आभूषण, अवैध पिस्टल तथा डकैती में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जबकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार 17 सितम्बर को जयंत स्थित कंचन ज्वैलर्स की दुकान में 6 शस्त्र बदमाशों ने घुसकर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लूट ली थी। विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दुकान संचालक समेत दो लोगों को घायल कर दिया था। घटना के बाद बदमाश मोटरसाइकिलों से फरार हो गए थे।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में सीमावर्ती क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अनपरा थाना क्षेत्र के बेलवादह पिकनिक स्पॉट मोड़ के पास पुलिस ने घेराबंदी की। अपाचे बाइक से आ रहे दो संदिग्धों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया और पीछा किए जाने पर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में रोशन कुमार स्वीपर (25) निवासी शक्तिनगर गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी राहुल स्वीपर जंगल की ओर भाग निकला।
गिरफ्तार आरोपी के पास से 50 हजार रुपये नकद, सोने के कई आभूषण, .32 बोर की अवैध पिस्टल, कारतूस, मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामद आभूषणों पर कंचन ज्वैलर्स के टैग लगे मिले हैं।
पूछताछ में आरोपी ने डकैती में शामिल होने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि घटना में दो लूटी गई अपाचे मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश और शेष लूटे गए माल की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |