Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः मां ने बेटे व बहू को घर से निकाला, पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर कराया प्रवेश! सास का आरोप-शराब के नशे में बेटा करता है परेशान, बहू भी करती है बेटे को सहयोग


पट्टी/प्रतापगढ़। पट्टी कस्बे के सिविल लाइन मोहल्ले में शनिवार को पारिवारिक विवाद उस समय थाने पहुंच गया, जब बेटे और बहू को घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया। नीतू सोनी पत्नी पंकज सोनी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी सास कुसुम पत्नी देवी प्रसाद और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे तथा उसके पति को घर से बाहर कर दिया है।

वहीं कुसुम का आरोप है कि उनका बेटा शराब का आदी है और आए दिन परिवार को परेशान करता है। बहू भी उसका साथ देती है। दोनों के कारण घर में रहना मुश्किल हो गया था, इसलिए उन्हें घर से बाहर किया गया।

शिकायत पर शनिवार शाम करीब चार बजे एडिशनल इंस्पेक्टर शुभनाथ साहनी, कस्बा इंचार्ज अमित चैहान और महिला सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर नीतू और पंकज को घर के अंदर प्रवेश कराया। इसके बाद दोनों पक्षों को कड़ी हिदायत दी गई कि विवाद होने पर कानून हाथ में लेने के बजाय थाने में शिकायत करें। पुलिस ने चेतावनी दी कि गलती करने वाले पक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |