Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: सोनभद्र में ऑपरेशन शुद्धि की बड़ी कार्रवाई, 2.40 करोड़ की हेरोइन बरामद 6 अभ्युक्त गिरफ्तार।

सोनभद्र। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन शुद्धि" अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हेरोइन तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। चोपन पुलिस, डाला चौकी एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो लग्जरी वाहनों से 1 किलो 204 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 40 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 17 अगस्त को बासकटवा रेलवे ब्रिज के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रॉबर्ट्सगंज की ओर से दो वाहनों में हेरोइन की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक थार और एक क्रेटा वाहन को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान थार वाहन से 696 ग्राम तथा क्रेटा वाहन से 508 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस प्रकार कुल 1 किलो 204 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। पुलिस ने छह मोबाइल फोन और 1550 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। दोनों वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 34 लाख रुपये बताई गई है। बरामद हेरोइन, वाहनों एवं अन्य सामान की कुल कीमत लगभग 2 करोड़ 75 लाख रुपये आंकी गई है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लखनऊ से हेरोइन खरीदकर सोनभद्र के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। बरामद खेप को अनपरा और ओबरा क्षेत्र में खपाने की तैयारी थी। जांच के दौरान पुलिस ने एक अन्य आरोपी दीपक साहू को भी गिरफ्तार किया, जो अनपरा क्षेत्र में फुटकर स्तर पर हेरोइन की बिक्री करता था।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सुधीर कुमार उर्फ छोटू तथा सूरज उर्फ अभिषेक के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों तथा हेरोइन की सप्लाई चेन की विस्तृत जांच कर रही है।
इस संबंध में थाना चोपन में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
1- आयुष जायसवाल पुत्र महेश गुप्ता, उम्र करीब 27 वर्ष, निवासी नियर पीएनबी डाला बाजार, थाना चोपन
2-धर्मवीर पुत्र देवनाथ चन्द्रवंशी, उम्र करीब 27 वर्ष, निवासी डाला चढ़ाई, थाना चोपन।
3-सुधीर कुमार उर्फ छोटू पुत्र देवनाथ चन्द्रवंशी, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी डाला चढ़ाई, थाना चोपन,।
4-सूरज उर्फ अभिषेक पुत्र सुरेश कुमार चन्द्रवंशी, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी डाला चढ़ाई,
5-जितेन्द्र कुमार पुत्र रामदास गौड़, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी चूड़ी गली डाला, थाना चोपन, 6- दीपक साहू पुत्र मूंगा लाल साहू निवासी पूर्वी परासी वार्ड नंबर 18 थाना अनपरा (अनपरा क्षेत्र में फुटकर में हेरोइन बेचता था)

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |