पट्टी/प्रतापगढ़। जनपद में पट्टी तहसील क्षेत्र अंतर्गत आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के उदईशाहपुर गांव निवासी शुभम यादव की तंबूरा नाले में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद शुभम के शव को नाले से बाहर निकालकर घर ले आए। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पट्टी एसडीएम भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।
शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शुभम का शव घर लाया गया। इसके बाद चंडीगढ़ में रह रहे उसके पिता भी घर पहुंचे। पिता के आने के बाद परिजनों ने इब्राहिमपुर घाट पर गमगीन माहौल में शुभम का अंतिम संस्कार कर दिया। किशोर की मौत से परिवार में मातम पसरा है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।
