प्रतापगढ़। जिले की शिवगढ़ प्रखंड में विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन जामताली में किया गया।इस मौके पर हिंदू समाज को जोड़ने का संदेश दिया। इस दौरान मौजूद कथावाचिका जय नंदिनी ने उपास्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू समाज की बहनों को घर से निकलकर समाज को एकत्रित करने का कार्य करना होगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता मौजूद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ओमप्रकाश ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना हिन्दू समाज की सुरक्षा के निमित्त की गई थी, हमें अपने परिवार को सामाजिक कार्यों के प्रति जागृत करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन प्रिन्स बरनवाल ने किया एवं आभार जिला मंत्री मनीष रावत ने किया।
उक्त अवसर पर जिला धर्म प्रसार प्रमुख निराला मिश्रा, जिला गौ रक्षा प्रमुख निहाल सोनी, प्रखंड मंत्री कमलेश रावत, वृजेन्द्र पांडेय, विवेक शर्मा मंडल अध्यक्ष , आनंद , बृजेंद्र पांडेय,अकल दत्त मिश्र, सतीश सिंह, परविंदर कुमार, शारदा प्रसाद, अरुण,राजेंद्र चैबे, कमलेश रावत,राधा पांडेय,रचना सिंह सहित समाज के भारी संख्या में लोगो की उपस्थिति रही।
