Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुर: खेत में मिले कब्र जैसे गड्ढों से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में निकला सच्चाई


सुल्तानपुर। जिले के गणेशपुर कैथौली गांव के एक खेत में कब्र जैसे दो गड्ढे मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर कई घंटे तक जांच की।गांव के मोहम्मद जमाल ने अपना गन्ने का खेत महादेवपुर निवासी बबलू वर्मा को बटाई पर दे रखा था। बबलू ने खेत की सफाई के लिए मजदूर लगाए थे। खर-पतवार साफ करते समय मजदूरों की नजर इन गड्ढों पर पड़ी। उन्होंने तुरंत काम रोक दिया और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।शुरुआत में कुछ लोगों ने इसे बच्चों का खेल समझा, लेकिन गड्ढों के आकार और गहराई को देखकर गांव में तरह-तरह की अटकलें शुरू हो गईं। सूचना मिलते ही जयसिंहपुर सीओ सुनील कुमार सिंह और गोसाईंगंज थानाध्यक्ष अखंडदेव मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने एक गड्ढे की खुदाई शुरू करवाई। करीब छह फीट गहराई तक खोदने के बाद उसमें कोई संदिग्ध वस्तु या मानव अवशेष नहीं मिला। गड्ढे से सिर्फ लकड़ी की एक छोटी लग्गी बरामद हुई। इसके बाद दूसरे गड्ढे की खुदाई नहीं कराई गई।एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों गड्ढे किसी जंगली जानवर, संभवतः साही, को पकड़ने के लिए खोदे गए थे। ग्रामीणों के अनुसार दोनों गड्ढों के बीच करीब 20 फीट की दूरी है। पुलिस ने मौके पर जांच के बाद स्थिति स्पष्ट कर दी है और अब मामले में अफवाहों की कोई गुंजाइश नहीं रह गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |