Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः घरेलू विवाद के बाद विवाहिता की मौत, परिवार में पसरा मातम


बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के पकड़िया मंगली गांव में गुरुवार रात एक विवाहिता की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। महिला का शव कमरे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया गया कि गांव निवासी अरविंद कुमार की 34 वर्षीय पत्नी कुसमा देवी का किसी घरेलू बात को लेकर पति से विवाद हुआ था। कहासुनी के बाद वह अपने कमरे में चली गई। रात करीब आठ बजे उनका तीन वर्षीय बेटा ध्रुव मां को पुकारने लगा। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग वहां पहुंचे।दरवाजा खोलने पर कुसमा देवी कमरे में मृत मिलीं। घटना की जानकारी तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई। मृतका के पिता भगवान दास निवासी रुरिया भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। कुसमा देवी की मौत के बाद उनके तीन वर्षीय बेटे ध्रुव और सात वर्षीय बेटी वंशिका का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की आवश्यक जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |