Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः अपराध पर लगाम नहीं तो थाना प्रभारियों पर होगी जवाबदेही! एएसपी की दो टूक,शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई बर्दाश्त नहीं


पीलीभीत। जिले में अपराध नियंत्रण और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर पुलिस महकमा अब सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गौरव ने जिले के सभी थाना प्रभारियों और मिशन शक्ति केंद्र प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराध नियंत्रण और शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने नहीं आनी चाहिए।पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देशन में आयोजित बैठक में वर्तमान में संचालित विभिन्न पुलिस पोर्टलों पर प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित मामलों में नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। एएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पोर्टलों पर लंबित मामलों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समयसीमा में उनका निस्तारण कराया जाए।बैठक में गौकशी की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम को लेकर भी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आवश्यक पुलिस कार्रवाई और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित अपराधों को लेकर भी एएसपी ने सख्त निर्देश दिए। महिला अपराधों की रोकथाम, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारने को कहा गया। मिशन शक्ति केंद्र प्रभारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर महिलाओं को सुरक्षा एवं जागरूकता संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।थानों में लंबे समय से खड़े वाहनों के संबंध में भी एएसपी ने नियमानुसार कार्रवाई कर उनका निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने थाना प्रभारियों से कहा कि पुलिसिंग में लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। अपराध नियंत्रण के साथ आमजन की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए।गोष्ठी में सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी सदर समेत सभी थाना प्रभारी और मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |