बीसलपुरः संयुक्त कृषि निदेशक ने गोदाम का निरीक्षण कर प्रभारी को दिए आवश्यक निर्देश
September 24, 2026
बीसलपुर। उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण संयुक्त कृषि निदेशक बरेली मंडल बरेली देवी डीबी सिंह के द्वारा किया गया जिसमें राजकीय बीज गोदाम पर सरसों की मिनी किट एवं टोरिया की मिनिकेत एवं गेहूं बीज वितरण एवं सरसों सामान वितरण के बारे में गोदान प्रभारी से की बुकिंग करने के निर्देश दी अधिक से अधिक बुकिंग करके किसान अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें साथ में राजकीय मृदा प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया और क्षेत्र भ्रमण के दौरान कृषि तकनीकी प्रबंध अभिकरण आत्मा योजना के अंतर्गत ग्राम हाफिज नगर बनाई में कृषक गजेंद्र पाल के फॉर्म स्कूल पर डीएसआर विधि से लगाए गए धान की फसलों को देखा एवं गांव में चैपाल कर ग्राम वासियों को कृषि विभाग से संबंधित तकनीकी जानकारी के साथ-साथ में रवि सीजन में आने वाले सभी बीजों की बुकिंग करने और अधिक लाभ लेने की सलाह दी इस मौके पर ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर अनिल वर्मा सहायक तकनीक की प्रबंधक सुनील कुमार एवं अरुण कुमार विषय वस्तु विशेषज्ञ हरपाल सिंह गोदाम प्रभारी अब्दुल मलिक सहित ग्रामवासी आदि मौजूद रहें।
