Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः घरेलू कनेक्शन से होटलों में सिलेंडर इस्तेमाल का आरोप! पूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, निरीक्षक से पूछे जाने पर नहीं मिला स्पष्ट जवाब


बीसलपुर। कोतवाली के निकट संचालित कई होटलों में घरेलू गैस कनेक्शन के सिलेंडरों के कथित रूप से व्यावसायिक इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि घरेलू उपयोग के लिए मिलने वाले गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल होटलों में किया जा रहा है, जिससे नियमों की अनदेखी का सवाल खड़ा हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कोतवाली के आसपास कई होटल और खाने-पीने के प्रतिष्ठान संचालित हैं, जहां घरेलू गैस सिलेंडरों के इस्तेमाल की शिकायतें सामने आती रही हैं। इसके बावजूद संबंधित पूर्ति विभाग की ओर से प्रभावी जांच और कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है।

मामले को लेकर जब पूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो आरोप है कि उन्होंने मामले पर कोई स्पष्ट और सटीक जवाब देने से परहेज किया। इससे विभागीय निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि कोतवाली क्षेत्र के आसपास संचालित होटलों की गैस कनेक्शन और सिलेंडरों की जांच कराई जाए तथा यदि घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। अब देखना यह है कि पूर्ति विभाग इस मामले में जांच कर कार्रवाई करता है या मामला केवल शिकायतों तक ही सीमित रह जाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |