आगरा। यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगरा मंडल में पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच और निगरानी की जा रही है। मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन में स्वास्थ्य निरीक्षकों (ब्भ्प्) और प्व्ॅ के समन्वय से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों पर पेयजल बूथ, प्लेटफॉर्म, वाटर कूलर, आरओ सिस्टम और पानी की टंकियों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। जल के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच की जा रही है। जांच के दौरान किसी तरह की कमी मिलने पर संबंधित इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल विभाग को तत्काल कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है।
मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर मासिक आधार पर, जबकि अन्य स्टेशनों पर छह माह में बैक्टीरियोलॉजिकल परीक्षण कराया जा रहा है। वहीं, पेयजल व्यवस्था को स्वच्छ रखने के लिए 20 अगस्त 2026 से विशेष सफाई एवं कीटाणुशोधन अभियान भी जारी है।
इस दौरान ओवरहेड, भूमिगत और पीवीसी पानी की टंकियों की नियमित सफाई एवं कीटाणुशोधन किया जा रहा है। ब्भ्प् और प्व्ॅ की संयुक्त निगरानी में पेयजल स्रोतों, जल भंडारण टंकियों और अन्य पेयजल सुविधाओं की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार नियमित जल गुणवत्ता परीक्षण, निरीक्षण और टंकियों की सफाई के माध्यम से यात्रियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था लगातार सुनिश्चित की जा रही है।
