प्रतापगढः राष्ट्रीय परशुराम सेना ने पट्टी कोतवाली की घटना में पीड़ित लड़की के परिजनों पर फर्जी दर्ज मुकदमे में डीएम एसपी का घेराव किया! डीएम एसपी को ज्ञापन देकर निष्पक्ष कार्यवाही कर निर्दोष ब्राह्मणों पर दर्ज मुकदमा खत्म करने की मांग
September 28, 2026
प्रतापगढ़। जिले में सोमवार को राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी एडवोकेट के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला एडवोकेट की उपस्थिति में संगठन के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने पट्टी की घटना में फर्जी मुकदमे में ब्राह्मण परिवार को नामजद करने की घटना को लेकर डीएम एसपी का घेराव कर ज्ञापन सौंपा । संगठन की मांग में पीड़ित नाबालिग लड़की के परिजन पर फर्जी मुकदमे को समाप्त करने पोस्को एक्ट में मृतक व्यक्ति के परिजनों की संलिप्तता की जांच का उनका नाम शामिल करने पीड़ित लड़की को आर्थिक सहायता प्रदान करने ब्राह्मण परिवार को सुरक्षा प्रदान करने संबंधी माँगे रखी गई। डीएम महोदय ने संगठन को आश्वासन दिया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा उक्त घटना की मजिस्ट्रीयल जांच कराकर उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी । जय परशुराम के उद्घोष से कचेहरी में लोगो का आक्रोश दिखाई दिया । इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला एडवोकेट प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी एडवोकेट अभिषेक मिश्रा जिला अध्यक्ष अनिल पाण्डेय एडवोकेट प्रवीण मिश्रा आशीष शुक्ला हरीश शुक्ला एडवोकेट धर्मराज सिंह लल्लू बाली एडवोकेट सहित भारी संख्या में संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
