Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

आगराः गुरुकुल क्रांति (ऑनलाइन गुरुकुल) के तत्वावधान में सनातनी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया


आगरा। आज कम्युनिटी हॉल, अशोक नगर, आगरा में गुरुकुल क्रांति (ऑनलाइन गुरुकुल) के तत्वावधान में सनातनी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में गुरुकुल क्रांति एवं सुरक्षा क्रांति की गतिविधियों के विषय में जानकारी देते हुए मुख्य वक्ता एवं मार्गदर्शक दर्शनाचार्य आचार्य विवेक वरुण जी, जो रुद्रपुर (उत्तराखंड) से पधारे थे, ने गुरुकुल क्रांति एवं सुरक्षा क्रांति दोनों प्रकल्पों से जुड़कर सनातनी कार्यकर्ता बनने का आह्वान किया। उन्होंने वैदिक शिक्षा, संस्कारों एवं संगठन की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमूह को सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार हेतु सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे वैदिक यज्ञ के साथ हुआ। इस अवसर पर बदायूँ से पधारे आचार्य प्रणव जी एवं प्रयागराज से पधारी बहन मंजू तिवारी जी ने भी गुरुकुल के महत्व तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।

इसके अतिरिक्त ग्वालियर (मध्य प्रदेश) से पधारी बहन शारदा जी तथा गांधीनगर (गुजरात) से पधारी बहन निर्मला जी ने भजनों की सुंदर प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस कार्यक्रम में मुम्बई से शालिनी जोशी जी, प्रयागराज से श्री राजेन्द्र कपूर जी,शामली से डाॅ.विकास पंवार जी, दिल्ली से बहन पुष्पा जी इदि आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया

कार्यक्रम का संयोजन आर्या प्रीति, नीरज आर्य एवं कैलाश जी द्वारा किया गया। शिविर में राजा मंडी की पूर्व पार्षद श्रीमती प्रेमा वर्मा, तथा अशोक नगर के अनेक गणमान्य निवासी उपस्थित रहे।

शिविर में उपस्थित लोगों ने गुरुकुल क्रांति एवं सुरक्षा क्रांति के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |