Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- 'उनके सभी नेता एक दूसरे को नीचा दिखाने का काम कर रहे'


राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने विपक्षी दल कांग्रेस पर तीखा निशाना साधा है। मदन राठौड़ ने कहा है कि कांग्रेस अगर कहीं जीत हासिल करती है तो खुश होती है और जहां हारती है वहां पर EVM और मुख्य चुनाव आयुक्त को दोष देती है। मदन राठौड़ ने राजनीति में हल्के स्तर की बयानबाजी पर बात की। उन्होंने कहा कि राजनीति में शब्दों का चयन सही होना चाहिए। आइए जानते हैं कि मदन राठौड़ ने और क्या कुछ कहा है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डोटासरा बिना फुटबॉल के फुटबॉल खेल रहे हैं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। मदन राठौड़ ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच पुराने विवाद को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। इसके साथ ही मदन राठौड़ ने पंचायती राज चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत का भी दावा किया।

कांग्रेस की ओर से निकाय चुनाव में धांधली के आरोपों पर भी बीजेपी मदन राठौड़ ने बड़ा पलटवार किया है। मदन राठौड़ ने कहा- "कांग्रेस डबल स्टैंडर्ड की बात करती है, एक तरफ कांग्रेस यह कह कर पीठ थपथपाती है कि हमें बीजेपी से थोड़े बहुत ही कम वोट मिले। दूसरी तरफ कहती है हमने सत्ता का दुरुपयोग किया, अब दोनों में से सच क्या है? जहां कांग्रेस जीतती है अपनी पीठ थपथपाती है, जहां हारते है वहां पर कभी EVM और कभी CEC पर हार का ठीकरा फोड़ते हैं। कांग्रेस का संगठन बिखरा हुआ है, कांग्रेस के सारे नेता एक दूसरे को नीचा दिखाने का काम कर रहे हैं।"

आपको बता दें कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन ने बुधवार को दिल्ली में बड़ी बैठक की है। इस बैठक में कथित वोट चोरी और SIR में गड़बड़ी के मुद्दे पर अभियान को लेकर चर्चा की गई है। इस बैठक में राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी के अलावा गठबंधन से ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, सुप्रिया सुले, महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्लाह समेत तमाम नेता पहुंचे। बैठक में राहुल, ममता समेत 19 विपक्षी दल के नेता शामिल हुए लेकिन अखिलेश यादव नहीं पहुंचे। इसके अलावा केजरीवाल की AAP और स्टालिन की DMK ने भी बैठक से किनारा कर लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |