संग्रामपुर: गिट्टी लदा ट्रक पलटा, चालक-खलासी बाल-बाल बचे
September 18, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के कोरारी से शीतला गंज बाजार जा रही गिट्टी भारा ट्रक सड़क के किनारे चक्का ढंसने से पलट गया लेकिन ट्रक चालक व खलासी कूदकर जान बचाई।आज सुबह 18 टायरा ट्रक कोतवाली अमेठी क्षेत्र कोरीरी से शीतला गंज बाजार बड़गांव-शीतलागंज मार्ग होते हुए आ रहा था पुन्नपुर निवासी राम आसरे के घर के सामने गहरी गड़ही (तालाब)के पास ट्रक का चक्का ढंसने लगा जिसे चालक नहीं संभाल पाया जिससे ट्रक पलट गया। ट्रक पलटता देख ट्रक चालक और खलासी दोनों ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई। ट्रक पलटने की जानकारी मिलते इस अभी ग्रामीण एकत्रित हो गए लेकिन ट्रक अब हाइड्रा से ही निकाला जा सकता है। ग्रामीणों ने कहा कि इस रास्ते पर भारी वाहन लाना खतरे से खाली नहीं है।
