संग्रामपुरः घर में युवती का फंदे से लटकता मिला शव
September 18, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। अमेठी जिले के चैकी टीकर माफी क्षेत्र के रानीपुर मजरे करनाईपुर में एक 28 वर्षीया युवती घर में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मामला क्षेत्र के रानीपुर निवासी जंग बहादुर की पुत्री अंजू उम्र 28 वर्ष आज दोपहर करीब 2 बजे घर के कमरे में फंदे पर लटकती मिली। परिजनों की नजर अंजू पर पड़ी तो हाहाकार मच गया। पुलिस को सूचना दी गई मौके पर टीकर माफी चैकी प्रभारी सौम्य जायसवाल मौके पर पहुंच फंदे से लटकते शव को नीचे उतारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार दोपहर 1 बजे भोजन पानी हुआ उसके बाद सभी अपने काम में लग गए लगभग 2 बजे घर में किसी काम के लिए मां आई तो देखा कि अंजू का शव फंदे से लटकता हुआ मिला । चैकी प्रभारी ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया मामले की जांच की जा रही है।
