Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुरः आंधी से गिरे पेड़, दर्जनों बकरियों की मौत


संग्रामपुर/अमेठी। गुरुवार को जिले के थाना संग्रामपुर में शाम लगभग 4 से 5बजे बीच तेज आंधी आई जिससे क्षेत्र के खौपुरबुजुर्ग में एक महुआ का पेड़ गिरने से नीचे बंधी दर्जनों बकरी की मौत हो गई इसी गांव के अखण्ड प्रताप सिंह की स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई आंधी का प्रकोप गूजीपुर निवासी श्री कृष्णा धुरिया पुत्र लालू प्रसाद धुरिया के टीन चद्दर पर विशालकाय नीम का पेड़ जड़ से उखड़ कर गिर गया लेकिन चद्दर क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गये।खौपुर बुजुर्ग निवासी व बकरी पालक किसान ललिता देवी,सरोज, शांति देवी , प्रतिदिन की भांति गुरुवार को बकरी चराने गई थी शाम लगभग 4 से 5 के बीच एक तेज आंधी का झोंका आया तेज हवा को देख सभी बकरियां एक विशालकाय महुआ के पेड़ के नीचे रुक गई तेज  हवा का झोंका पेड़ को उखाड़ फेंका जिससे इसके नीचे दबकर आधा दर्जन बकरी की मौत हो गई वहीं सात -आठ बकरी अपनी अंतिम सांसें गिन रही है इस प्राकृतिक आपदा ने कई बकरी पालक किसानों को नुकसान पहुंचाया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |