Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: चार साल से जर्जर सड़क, ग्रामीण बेहाल


संग्रामपुर/अमेठी। विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के खौपुर बुजुर्ग-भादर मार्ग से पूरे तिवारी छाछा गांव को जोड़ने वाला करीब एक किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग पिछले चार वर्षों से जर्जर पड़ा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक सड़क का जीर्णोद्धार नहीं कराया गया। मार्ग से प्रतिदिन आने-जाने वाले ग्रामीण अमित तिवारी ने बताया कि भादर से संग्रामपुर ब्लॉक जाने वाले मुख्य मार्ग से गांव तक पहुंचने वाला यह एकमात्र संपर्क मार्ग है। इसकी हालत पिछले चार वर्षों से खराब है। समस्या को सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के समक्ष कई बार रखा गया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आलोक तिवारी ने बताया कि सड़क जर्जर होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। वहीं मुन्ना लाल उर्फ मुलायम यादव ने बताया कि इसी रास्ते से ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चे भी आवागमन करते हैं। बच्चे सेनपुर और धौरहरा होते हुए प्रतापगढ़ पढ़ने जाते हैं। खराब सड़क के कारण उन्हें काफी दिक्कत होती है। चंदन कोरी, झगरूराम, असरफी लाल गुप्ता सहित अन्य ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मार्ग का शीघ्र जीर्णोद्धार कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |