Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजारः गणेश महोत्सव में थानाध्यक्ष ने किया नेत्र पूजन


शुकुलबाजार/अमेठी। गणेश महोत्सव के अवसर पर कस्बा अंदर स्थित दुर्गा माता मंदिर परिसर और गुड़ाही कटरा चैराहे पर आयोजित कार्यक्रम में थाना अध्यक्ष बाजार शुकुल गजेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे। उन्होंने  भाजपा मीडिया विभाग के जिला सहसंयोजक सुशील कुमार मिश्रा के साथ भगवान गणेश का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर नेत्र पूजन एवं आरती की।कस्बा अंदर संजय कौशल व अन्य भक्तों तथा गुड़ाही कटरा चैराहे पर विवेक गुप्ता व अन्य भक्तों द्वारा गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दोनों स्थानों पर थाना अध्यक्ष ने श्रद्धालुओं के साथ आरती में भाग लिया। कटरा चैराहे पर उन्होंने बच्चों को चॉकलेट व मिठाई भी वितरित की। इस दौरान ध्रुव गुप्ता, विजय गुप्ता, विश्व प्रकाश शुक्ला, दिलीप गुप्ता, रामजी गुप्ता, शुभम कसौंधन, सूरज गुप्ता, हेमंत गुप्ता, ननकू कौशल, अरुण कौशल, आर्यन गुप्ता व अयोध्या प्रसाद कौशल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |