Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: बिजली कनेक्शन के अभाव में अन्नपूर्णा भवन बेकार


संग्रामपुर/अमेठी। सरकार द्वारा श्री अन्न योजना के तहत राशन वितरण में पारदर्शिता और लाभार्थियों की सुविधा के लिए लाखों रुपये की लागत से अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कराया गया है। इन भवनों में कोटेदारों द्वारा पात्र लाभार्थियों को राशन वितरित किया जाना है, लेकिन विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र में योजना की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्र में ग्राम सभा पुन्नपुर स्थित अन्नपूर्णा भवन को छोड़कर अधिकांश ग्राम पंचायतों में बने भवनों में राशन वितरण नहीं हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, कई ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा भवन बनकर तैयार हैं, लेकिन कोटेदार आज भी अपने घरों पर ही राशन का वितरण कर रहे हैं। इससे सरकार द्वारा भवन निर्माण पर खर्च की गई धनराशि का उद्देश्य पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अन्नपूर्णा भवनों में राशन वितरण होने से लाभार्थियों को एक निर्धारित स्थान पर सुविधा मिलती और वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता भी बनी रहती। इसके बावजूद भवनों का उपयोग न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। इस संबंध में रसद विभाग के संग्रामपुर ब्लॉक के अधिकारी पाण्डेय से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि अन्नपूर्णा भवनों में बिजली कनेक्शन नहीं हुआ है। इसी कारण कोटेदार अपने घरों पर राशन वितरण कर रहे हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से अन्नपूर्णा भवनों में शीघ्र बिजली कनेक्शन कराने और सभी भवनों में राशन वितरण शुरू कराने की मांग की है, ताकि योजना का वास्तविक लाभ पात्र लाभार्थियों को मिल सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |