प्रतापगढ़। जनपद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल जी ने पूर्व विधायक राजकुमार पाल को जनपद - कौशांबी और प्रतापगढ़ एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनीष पाल को जौनपुर की सभी विधानसभाओं में पीडीए जन चैपालध् कैडर पंचायत करके पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों से जोड़ने तथा समाजवादी पार्टी सरकार द्वारा किए गए विकास एवं जनकल्याण कार्य पहुंचाने हेतु मुझे प्रभारी नामित किया है। भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं से सुझाव एवं अपेक्षाएं भी प्राप्त कर प्रदेश कार्यालय तक पहुंचाना है।
प्रभारी बनायें जाने पर पूर्व विधायक राजकुमार पाल एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनीष पाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी एवं प्रदेश अध्यक्ष जी को जिम्मेदारी देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।
