Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप! 10 वर्ष पहले हुई थी शादी, परिजनों का आरोपः प्रताड़ना के बाद मारकर फंदे से लटकाया गया


सुलतानपुर । लम्भुआ विधानसभा सुल्तानपुर जनपद के लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी आशिक की पुत्री नुजहत की अमेठी जनपद के पीपरपुर थाना क्षेत्र स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकने से मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है।

परिजनों के अनुसार नुजहत की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व मोहम्मद अकरम पुत्र आशिक अली निवासी ग्राम पूरब पट्टी, थाना पीपरपुर (अमेठी) के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही सास-ससुर और अन्य ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करते थे। कई बार समझाने के बाद भी उत्पीड़न बंद नहीं हुआ।

मृतका के पिता आशिक ने बताया कि 7 सितंबर 2026 को नुजहत ने अपनी बहन फिजा को फोन कर कहा था कि सास-ससुर उसे मारते-पीटते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। उसने यह भी बताया कि उसका पति सऊदी अरब में रहता है और शिकायत करने पर उसे गालियां देता है तथा साथ रखने से इनकार करता है।

परिजनों का कहना है कि 8 सितंबर 2026 को जब नुजहत का हालचाल जानने के लिए फोन किया गया तो उसने फोन नहीं उठाया। बाद में ससुर से संपर्क करने पर जानकारी मिली कि नुजहत ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही मायके वाले ससुराल पहुंचे तो देखा कि पुलिस की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारा जा चुका था।

मायके पक्ष का आरोप है कि उन्हें सूचना दिए बिना शव को फंदे से उतार दिया गया और नुजहत के शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान थे। उनका कहना है कि इससे हत्या कर फांसी पर लटकाए जाने की आशंका मजबूत होती है।

मृतका के परिजनों ने पीपरपुर थाने में लिखित तहरीर देकर सास, ससुर और अन्य ससुरालियों के खिलाफ हत्या एवं प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। समाचार मृतका के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है और आधिकारिक जांच के बाद ही मृत्यु के कारणों की पुष्टि होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |