प्रतापगढः दो आरोपियों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज
September 13, 2026
प्रतापगढ़। जिले में लालगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत बकरा चोरी की घटना को लेकर उदयपुर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के नरवल राहाटीकर निवासिनी महजबीन बानो पत्नी मो0 वहीद ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि ग्यारह सितम्बर को रात्रि लगभग पौने दो बजे गांव के ही आरोपी चन्दुल व मिथुन पुत्रगण सुमई उसके दरवाजे आये और दो बकरी तथा बकरा चोरी कर ले गये। पीड़िता ने दरवाजे पर लगे सीसी कैमरे को देख आरोपियों की पहचान की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चंदुल समेत दो के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।
