- शिक्षा जीवन का उपहार है और संस्कार जीवन का सार है। एक के बिना दूसरा हमेशा अधूरा है-डॉ नन्द लाल
प्रतापगढ़।संत गाडगे जागरूकता मंच के तत्वावधान में मेधावी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य एवं उनकी प्रतिभा के सम्मान हेतु एक गरिमामयी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन शहर में स्थित हाल में किया गया ।इस समारोह में जनपद के प्रतिभाशाली एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस भव्य समारोह में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं समाज के उत्थान से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अतिथियों एवं वक्ताओं द्वारा अपने विचार रखे गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ उपासिका एवं शिक्षिका शोभा कनौजिया एवं संचालन संत गाडगे जागरूकता मंच के अध्यक्ष, सुरेन्द्र विमल ने किया।
सम्मान समारोह का बुद्धारम्भ आचार्य उमेश जी बुद्ध वंदना,मंगलकामनाओं से हुआ। इसके पूर्व आये हुये अतिथियों, राकेश कनौजिया व एलायंस इंटरनेशनल क्लब के अंतरराष्ट्रीय निदेशक रोशनलाल उमरवैश्य द्वारा संयुक्त रूप से भगवान बुद्ध के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का बुद्धारम्भ किया गया तत्पश्चात आचार्य उमेश जी बुद्ध वंदना,मंगलकामनाये की गयी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नंदलाल रजक,खंड शिक्षा अधिकारी, रायबरेली ने अपने उदबोधन मे कहा कि प्रतिभा किसी विशेष परिस्थिति की मोहताज नहीं होती। आवश्यकता है उसे पहचानने, प्रोत्साहित करने और सही दिशा देने की। आज के मेधावी विद्यार्थी ही कल समाज और राष्ट्र का भविष्य तय करेंगे।एवं समाज सेवी लक्खू चैधरी ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का भाव विद्यार्थी के व्यक्तित्व को पूर्ण बनाता है। प्रतिभाओं का सम्मान उन्हें आगे बढ़ने के लिए नई ऊर्जा प्रदान करता है।
विशिष्ट अतिथि डॉ. राजकुमार कनौजिया चिकित्सा अधिकारी ने बच्चों से कहा कि मेहनत और निरंतर प्रयास से हर विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकता है। प्रतिभा सम्मान जैसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की स्वस्थ भावना पैदा करते हैं।
मुख्य वक्ता वेद प्रकाश सरोज प्रदेश महा मंत्री एस. सी. टीचर्स एसोसिएशन ने बच्चों से मुखातिब होते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी केवल अपने भविष्य की निर्माता नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की सबसे बड़ी शक्ति है। शिक्षा, समान अवसर और जागरूकता के माध्यम से हम एक बेहतर और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही शोभा कनौजिया ने अपने अध्यक्षीय भाषण मे कहा कि बच्चों की प्रतिभा को सम्मान देना केवल पुरस्कार देना नहीं, बल्कि उनके सपनों और संभावनाओं पर विश्वास व्यक्त करना है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि प्रत्येक प्रतिभाशाली विद्यार्थी को आगे बढ़ने का अवसर मिले। क्योंकि यही राष्ट्र के भविष्य है ।
एलायंस इंटरनेशनल क्लब के अंतरराष्ट्रीय निदेशक रोशन लाल उमरवैश्य द्वारा कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में प्रतिभाओं के निर्माण व उनके संरक्षण में मिल का पत्थर साबित होगा।
सभी अतिथियों व आगंतुकों के प्रति संरक्षक श्रीकांत व भारत कनौजिया ने संयुक्त रूप से आभार व्यक्त करते हुये कहा कि इससे मंच का मनोबल ऊँचा होगा और भविष्य मे और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी।
कार्यक्रम को राकेश कनौजिया, संरक्षक बहन लीलावती संरक्षिका, आनंद मोहन ओझा, अध्यक्ष, अम्मा साहेब ट्रस्ट,,समन्वय अध्यक्ष अवधेश अंजनी,वेद सरोज प्रदेश महामंत्री एवं दिनेश सरोज, अध्यक्ष, एस सी,एस टी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन,राजेश यादव,अविनाश निर्मल, सूरज कनौजिया,मोहित कनौजिया , रोहित कनौजिया, विजय कनौजिया भूपेन्द्र गुलशन, संगीता कनौजिया, नेहा कनौजिया, आरती कनौजिया, ममता, चैधरी शशि, कल्पना कनौजिया, गीतांजलि,संदीप निर्मल, साहब लाल आदि पदाधिकारियों ने भी बच्चों को भाषण और गीत के माध्यम से प्रोत्साहित किया। दिनेश चैधरी कोषाध्यक्ष संत गाडगे जागरूकता मंच ने मंच की रूप रेखा प्रस्तुत किया, अविनाश चैधरी एवं सूरज कन्नौजिया मोहित कन्नौजिया विजय कन्नौजिया ने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर राजकिशोर विमल, राम आसरे, श्रीकांत,अनीता, सुनीता, सुषमा, गीता, अवधेश, सी पी राव, राजेश मौर्य, उत्सव सिंह... बसंत सरोज जी अध्यक्ष अटेवा सदर, त्रिवेणी प्रसाद जी अध्यक्ष सुल्तानपुर,अवनीश सरोज अजीत सरोज नन्हे लाल राजेंद्र पटेल जितेन्द्र रजक जी अशोक रजक, शक्ति प्रकाश, जयप्रकाश,धर्मेन्द्र निर्मल,धर्मेन्द्र, इन्द्रजीत मौर्य प्रताप चैधरी जी अभिषेक रंजन, डॉ.अरुण कन्नौजिया, संगीता जी सुनीता कन्नौजिया, राम सजीवन सरोज आदि लोग उपस्थित रहे।
