Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट व गाली गलौज का मुकदमा


प्रतापगढ़। जिले के लालगंज तहसील क्षेत्र की सांगीपुर पुलिस ने पीड़िता की पुत्री के साथ मारपीट को लेकर चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट तथा गाली गलौज व धमकी का केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के मिश्रोल पिचूरा निवासी त्रिभुवननाथ वर्मा की पत्नी शकुन्तला ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि बीती तेरह सितम्बर को सुबह सात बजे विपक्षियों ने रंजिशन  उसकी पुत्री प्रतिभा को रास्ते में रोककर मारना पीटना शुरू कर दिया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी गांव के ही सुमित्रा पत्नी महेश, माधुरी पत्नी गंगा प्रसाद वर्मा व मुकेश वर्मा पुत्र गंगाप्रसाद तथा खुशी पुत्री गंगाप्रसाद उसकी मां भी बीच बचाव को पहुंची तब आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उसे भी मारापीटा। शोर मचाने पर आरोपी जानलेवा धमकी देते चले गये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी माधुरी समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |