प्रतापगढः लाखों की आनलाइन ठगी, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
September 14, 2026
प्रतापगढ़। नौकरी के नाम पर झांसा देकर आरोपियों द्वारा पीड़ित के साथ आनलाइन ठगी को लेकर जिले की लालगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली के शीतलमऊ निवासी अनुराग सिंह पुत्र अशोक सिंह ने दी गयी तहरीर में कहा है कि उसके द्वारा एक आनलाइन आवेदन पोर्टल के माध्यम से नौकरी के लिए किया गया था। इसे लेकर अज्ञात आरोपियों द्वारा पिछले ग्यारह अगस्त से उसे झांसा देकर कई बार आनलाइन ठगी की गयी। पीड़ित ने बैंक खाते से साइबर ठगों को दो लाख सतहत्तर हजार चार सौ रूपये आनलाइन भुगतान कर दिया। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ साइबर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
