Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः मारपीट व धमकी को लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज


प्रतापगढ़। जिले की उदयपुर पुलिस ने पीड़िता के साथ मारपीट को लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के पूरे पाण्डेय राजापुर निवासी पवन कुमार गौड़ की पत्नी रीता देवी ने दी गयी तहरीर में कहा है कि बीती ग्यारह सितम्बर को सुबह साढ़े ग्यारह बजे रंजिशन पड़ोसी जय प्रकाश सुत छग्गू द्वारा उसके साथ गाली गलौज की गयी। मना करने पर आरोपी ने पीड़िता को लाठी डंडों से हमलाकर चोटहिल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी ने जानलेवा धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपी जय प्रकाश के खिलाफ मारपीट व गाली गलौज तथा धमकी का केस दर्ज किया है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |