सिंहपुर: अरियावां-शंकरगंज सड़क बदहाल, राहगीर बेहाल
September 05, 2026
सिंहपुर/अमेठी। सिंहपुर क्षेत्र के पूर्वी छोर पर स्थित एक सड़क अरियावा वाया शंकरगंज जो पूरी तरह बदहाल हो चुकी है इस सड़क से हजारों राहगीरों का रोज निकलना होता है सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढे में सड़क यह दिखाई नहीं पड़ रहा है यहां के विधायक ब्लॉक प्रमुख या पीडब्ल्यूडी विभाग को जिनका दायित्व बनता है अरियावा पहाड़पुर होते हुए शंकरगंज निकलने वाला या आम रास्ता रास्ता चलने वालों को गले की हड्डी बना हुआ है जहां पर जनप्रतिनिधि तो आंख बंद करके ही इस रास्ते से गुजर जाते हैं लोगों की शिकायत के बावजूद भी विभाग आंख पर पट्टी बांधे हुए हैं लोगों ने इसकी शिकायत बरसात से पूर्व ही विभाग से की थी नतीजा शून्य का शून्य निकला वही इस रास्ते में कई प्राथमिक विद्यालय के साथ-साथ हजारों बच्चों को शिक्षित करने वाला विद्या कलश इंटर कॉलेज के बच्चे इस रास्ते से बरसात के महिने में जान जोखिम उठाकर रास्ता चलने पर मजबूर हैं आए दिन इस रास्ते पर खराब रास्ते के चलते कई दुर्घटनाएं होती देखी जा सकती है ग्रामीणों का आरोप है की बहुत वर्ष पहले इस सड़क का निर्माण कार्य हुआ था इस खस्ता हाल व्यवस्था में सरकारी तंत्र भी इस बदहाल सड़क पर मेहरबान नहीं हो रहा है।
