Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः यूजीसी-आरक्षण के खिलाफ करणी सेना का मार्च


अमेठी। यूजीसी कानून और आरक्षण व्यवस्था को लेकर करणी सेना ने अमेठी के रामगंज-दुर्गापुर क्षेत्र में पैदल शांति मार्च निकाला। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सिंह और जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मार्च में शामिल हुए। शांति मार्च कुरंग स्थित संगठन के कार्यालय से शुरू होकर दुर्गापुर तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने यूजीसी कानून और आरक्षण व्यवस्था से जुड़ी अपनी मांगों को सरकार के सामने रखा और सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष निर्णय लेने की अपील की। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि सामान्य वर्ग के लोगों को भी समान अवसर और अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूजीसी कानून को लेकर सामान्य वर्ग में जो चिंताएं हैं, सरकार को उन पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। वहीं जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि आरक्षण को लेकर संविधान के प्रावधानों के अनुरूप व्यापक विचार-विमर्श होना चाहिए, ताकि सभी वर्गों के हितों का संतुलन कायम रह सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |